![]()  | 
| PLEASE SAVE THE GIRL | 
अन्जन्मी पुत्री 
अन्जन्मी पुत्री एक माँ को पत्र लिख रही है
घुट- घुट के  कैसे आशुऔ को पी  रही है 
दर्द भरे शब्दों में माँ से कुछ कह रही है 
—
   
—
माँ एक बार हमे भी जीवन दे दो
 दुनिया देखने का मन कर रहा है
ऐसा कह रही है ,ऐसा कहते  हुए
 कैसे आशुऔ को पी रही है
—
   
—
माँ एक बार दुनिया दिखा दो माँ 
मै आपको कभी दुःख नहीं दूंगी 
मत लाना मेरे लिए कपडे माँ 
मै भैया के उतरन ही पहेन लुंगी
—
—
पर एक बार जन्म दे दो माँ 
मै आपकी दुनिया बदल दूंगी माँ 
कुछ ऐसे ही रो -रो कर माँ से कह रही है 
मत लाना मेरे लिए गहने माँ 
मै खुद को फूल पत्तियों से सजा लुंगी 
—
—
पर एक बार दुनिया दिखा दो माँ 
मै आपका हर एक काम कर  लुंगी 
मत पढ़ना हमे किसी अछे स्कूल में माँ 
मै भैया से घर पर ही पढ़ लुंगी 
—
—
पर एक बार जन्म दे दो माँ 
मै इस जमाने को बदल दूंगी 
मत खिलाना हमे औरों जैसा खाना माँ 
मै घर में बचा -खुचा खाना ही खा लुंगी 
—
—
पर एक बार जन्म दे दो माँ 
मै आपका हर एक दर्द बात लुंगी 
क्या भूल गयी ये बात माँ 
की आप भी किसी की बेटी हैं
—
—
फिर क्यों आज एक बेटी को
 जन्म देने से डर रही हो माँ 
एक बार जन्म दे दो माँ 
मै आपको कभी नहीं रोने दूंगी माँ
—
—
एक बार दुनिया दिखा दो माँ 
एक बार जन्म दे दो माँ 
मेरी प्यारी भोली माँ 
आपकी अन्जन्मी पुत्री माँ  
        धन्यवाद  माँ 


1 टिप्पणियाँ
Very nice poem i like it
जवाब देंहटाएं